साउथ के न्यूली वेड कपल विग्नेश- नयनतारा से मुलाकात हुई मलाईका अरोड़ा की,दोनों के साथ अपनी फोटो शेयर कर बहुत खुश नजर आइ मलाईका

त्वरित खबरे :


11 जुलाई 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और उनके पति डायरेक्टर विग्नेश सिवन से मुलाकात की, जिनकी एक महीने पहले ही शादी हुई है। साथ ही मलाइका ने इन दोनों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की और दोनों को बधाई दी।

मलाइका ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बधाई हो नयनतारा और विग्नेश। आप दोनों से मिलकर बहुत खुशी हुई।' इस फोटो में मलाइका स्ट्रैपी ड्रेस में दिखीं, वहीं नयनतारा ब्लैक टैंक टॉप में नजर आईं। फैंस दोनों एक्ट्रेस को साथ देखकर बहुत खुश हैं।

नयनतारा-विग्नेश का वर्कफ्रंट

नयनतारा और विग्नेश ने शादी से पहले 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा, शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में काम कर रही हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर Atlee बना रहे हैं। यह पहली बार है जब पर्दे पर शाहरुख और नयनतारा साथ नजर आएंगे। फिल्म 2023 में रिलीज होगी। वहीं विग्नेश जल्द अजीत कुमार की फिल्‍म 'AK 62' को डायरेक्‍ट करेंगे। यह फिल्‍म लायका प्रोडक्‍शन के बैनर तले बन रही है।