बालोद :- आज बुधवार के दिन बालोद जिले के विकासखंड गुंडरदेही के ग्राम पंचायत राहुद में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया तथा रोपित वृक्षों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। ग्राम पंचायत राहुद में वृक्षारोपण करते हुए ग्राम के सरपंच श्रीमती सत्यवती जोशी पति संतराम जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है. हमारे जीवन में पेड़ों के महत्व को समझने और समाज को प्रेरित करने की प्रेरणा होनी चाहिए यदि पेड़ नहीं होंगे तो वातावरण का प्रदूषण सांसों में जहर घोल देगा | इसलिए अधिकाधिक संख्या में वृक्षरोपण करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जनपद सदस्य राधेश्याम चलके,ग्राम पंचायत सचिव लहुरमन सिंह देशमुख एवं सभी पंचगण साथ ही समस्त ग्रामवासी वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए |