भिलाई नगर/ 17 जून 2022 नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन ने सी मार्ट में रखे जाने वाले प्रोडक्ट को लेकर स्व सहायता समूह की महिलाओं को टिप्स दिए। महिलाओं को यह बताया गया कि किसी भी सामग्री के विक्रय के लिए किन प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है, सीईओ श्री देवांगन ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया प्रोडक्ट के चयन, प्रोडक्ट की पैकेजिंग, प्रोडक्ट का वजन, प्रोडक्ट का दर फिक्सेशन, प्रोडक्ट की गुणवत्ता और इसकी उपलब्धता, प्रोडक्ट का परीक्षण करते हुए विक्रय के लिए तैयार करना है। इन महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करने में आसानी होगी, हालांकि कई प्रोडक्ट नॉन एडिबल होते हैं वह भी जरूरतों के मुताबिक महत्वपूर्ण है और दैनिक जरूरतों का हिस्सा बनते हैं। उन्होंने कहा कि इससे जुड़े हुए सभी महिलाओं को अपने प्रोडक्ट की लिस्टिंग करनी होगी, इस आधार पर बेहतर से बेहतर उत्पाद सी मार्ट में रखे जाएंगे।