दुर्ग 15 जुन 2022 (न0नि0) ! नगर पालिक निगम दुर्ग , राजस्व विभाग दुर्ग एवं टाउन एवं कंट्री प्लान दुर्ग द्वारा लंबे समय से कर रहे अवैध प्लाटिंग पर जे0सी0बी0 चलाकर अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही आज तड़के की गयी । निगम प्रशासन ने राजस्व विभाग दुर्ग एवं टाउन एवं कंट्री प्लान दुर्ग के साथ अवैध प्लाटिंग को हटाने की कार्य योजना तैयार की थी । निगम आयुक्त एवम एसडीएम ने अभियान के प्रारंभ में सुबह ही भवन अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, अतिक्रमण अधिकारी को अपने पूरे अमले के साथ निगम कार्यालय में उपस्थित होने हेतु आदेशित किया था । तद्उपरांत पूरा निगम का अमला सुबह 8ः30 बजे निगम कार्यालय में उपस्थित हो गया था निगम आयुक्त एस0डी0एम0 एवं टाउन एवं कंट्री प्लान एवम पुलिस प्रशासन द्वारा सांमजस्य बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य की शुरूवात की गई । अवैध प्लाटिंग की कार्यवाही को आज सुबह इन अधिकारियों की मार्ग दर्शन में तहसीलदार, नगर निगम के भवन अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, अतिक्रमण प्रभारी के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मोहन नगर थाना प्रभारी, एवं दुर्ग थाना प्रभारी पूरी टीम के साथ उपस्थित थे ।