भिलाई नगर 14 जून 2022/ महापौर नीरज पाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज बीएसपी तथा निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश में कहीं भी जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो, नाला सफाई के लिए समय का इंतजार ना करें, बारिश से पूर्व सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई पूर्ण करें, इसके लिए 4 से 5 दिनों का टारगेट रखकर कार्य समाप्त करें। बीएसपी के प्रमुख बड़ा नाला की सफाई बारिश पूर्व करने कलेक्टर ने कहा उन्होंने कहा कि जलकुंभी एवं कचरा निकालने का कार्य शीघ्र अति शीघ्र हो, बेक लाइन की अच्छी तरह से सफाई करने भी उन्होंने बीएसपी के अधिकारियों से कहा तथा शुद्ध पेयजल को लेकर अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि लगातार सेंपलिंग लेते रहें और शुद्ध पेयजल प्रदान करने की दिशा में हर संभव प्रयास करें। भिलाई निगम के प्रत्येक जोन क्षेत्र की जानकारी लेते हुए कहा कि बड़े नालों के साथ ही छोटे-छोटे नालियों की 100 प्रतिशत सफाई सप्ताह भर के भीतर हो जाए।