भिलाई नगर/ 11 जून 2022 नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही आज भी की गई। निगम का बुलडोजर आज ओम शांति ओम चौक पहुंचा। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में तोड़फोड़ दस्ता एवं सहायक राजस्व अधिकारियों की टीम ने अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे पर कार्यवाही की। आज 20 स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए वहीं बारंबार निर्देश देने के बाद भी पुनः दुकान लगाने वाले ठेले को निस्तेनाबुत किया गया। टीम में सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, जगदीश तिवारी एवं बालकृष्ण नायडू विशेष रूप से मौजूद रहे। ओम शांति ओम चौक के पास सड़क पर मलबा बिखेरने वाले दुकानदार से 15000 जुर्माना लिया गया वहीं ओम शांति ओम चौक से कालीबाड़ी की ओर सड़क बाधा कर मलबा फैलाने वाले दुकानदार से 5000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार से सड़क बाधा करने वालों से 20000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। ओम शांति ओम चौक के पास ही दुकानदार ने रेत और गिट्टी का ढेर सड़क किनारे लगा दिया था जिससे आवागमन में काफी परेशानियां हो रही थी जिसको देखते हुए दुकानदार से जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई है तथा चेतावनी देते हुए 2 दिन के मोहलत देते हुए मलबा को हटाने के निर्देश अधिकारियों ने दुकानदार को दिए है।