मेरठ में मेजर की पत्नी ने बताई टॉर्चर की कहानी, बोली- 8 सालों से वो पीट रहा था

त्वरित खबरे /

मेरठ में आर्मी के एक मेरज ने अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई की। पिटाई के बाद पत्नी की अंगुली काटने का भी मामला सामने आया है। पीड़िता पूजा ने दैनिक भास्कर को बताया कि पड़ोसियों की वजह से लास्ट मूमेंट पर जिंदा बच गई, वरना आज मेरी लाश भी न मिलती। एक आर्मी ऑफिसर होकर मेरा पति जिस तरह मुझे टॉर्चर करता है उसे बयां नहीं कर सकती। उसने मुझे जिंदा लाश बना दिया है।


धारदार हथियार से पति ने पत्नी की अंगुलियों को काट दिया।

पूजा ने बताया कि 2014 में शादी होने के बाद से ही मैं टॉर्चर झेल रही हूं। घर आकर जब भी उसका मन करता वो मुझे फिजिकली, मेंटली प्रताड़ित करता। कभी दहेज के लिए मारता, तो कभी बेवजह ही पीटने लगता। इसमें उसके घरवाले भी उसका साथ देते थे। मेरी कोई नहीं सुनता था। जब उसने मेरी अंगुली काटी तब भी उसके घरवाले चुप खड़े रहे थे। उस समय मैं दर्द से चीखती हुई बाहर निकली और पड़ोसियों ने मुझे बचाया।

पीडिता के पिता की यह तस्वीर जिला अस्पताल मे उस वक्त की है जब वो अपनी बेटी का इलाज कराने अस्पताल आए।

मेरे पापा को भी पीटा

मुझे नहीं पता था कि अर्जुन इतना बेरहम इंसान निकलेगा, मेरे साथ मारपीट करता ठीक था, लेकिन उसने तो पापा को भी नहीं बख्शा। बृहस्पतिवार को पापा मुझे जख्मी हालत में तड़पता हुआ अस्पताल लेकर आए, यहां अस्पताल में मेरा इलाज चल रहा था और वो हॉस्पिटल में आकर पापा से मारपीट करने लगा।

कम से कम बड़ों की बात रख लेता

मैं उसके सामने गिड़गिड़ाई, रोई लेकिन अर्जुन नहीं माना। जब मन करता वो मुझे टॉर्चर करता। जब मैं हिम्मत हार गई तब मैंने अपने घरवालों को सारी बात बताई। मेरे पैरेंट्स और अर्जुन के पैरेंट़्स ने बैठकर कई बार बात की उसे समझाया कि ऐसा न करे। अर्जुन ने एक बार प्रॉमिस किया वो अब मारपीट नहीं करेगा, लेकिन दो दिन बाद वो सब भूल गया और फिर मुझे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।