28 मई से पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू हो गयी है।
आचार संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्यवाई की जा रही है। लेकिन जिले में कई ऐसी जगह हैं जहां संपत्ति विरूपण की कार्यवाई नहीं हो पाई है। बस स्टॉप पर नेताओं के फोटो और योजनाओं की वाहवाही लिखी हुई है। गुना-आरोन रोड पर कई जगह बस स्टॉप पर नेताओं के फोटो अभी भी लगे हुए हैं।
बता दें कि आचार संहिता लागू रहने के दौरान तमाम संपत्तियों से विधायक, सांसद, CM, PM के फोटो और योजनाओं के नाम हटा दिए जाते हैं। उन्हें या तो मिटा दिया जाता है या फिर किसी चीज से ढंक दिया जाता है। वोटर उन्हें देखकर प्रभावित न हो, और मतदान निष्पक्ष हो सके, इसलिए यह किया जाता है। चौराहों और सार्वजनिक स्थानों से ऐसे सभी फ़ोटो, बैनर, पोस्टर हटा दिए जाते हैं।
हालांकि गुना जिले में आचार संहिता का पालन पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है। कई चौक-चौराहों पर ऐसे फ़ोटो, बैनर लगे हुए हैं। गुना-आरोन रोड पर बजरंगगढ़, बरखेड़ा हाट सहित कई जगह बीस स्टॉप पर विधायक गोपीलाल जाटव, CM शिवराज सिंह चौहान और PM नरेंद्र मोदी के फोटो लगे हुए हैं। जब मुख्य हाईवे का ही यह हाल है तो ग्रामीण और अंदरूनी इलाकों में आचार संहिता के पालन का अंदाजा लगाया जा सकता है। गुना से आरोन तक 35 किमी के दायरे में ही बस स्टॉप को नहीं ढंका गया है।