देश में प्री-मानसून पूरी तरह आने से पहले ही रूठ गया है। देश के दक्षिणी भाग को छोड़ दें तो मध्य भारत के किसी भी राज्य में बरसात की शुरुआत नहीं हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक इन राज्यों में हीटवेव के रहने की संभावना जताई है।
इस बार अरब सागर की तरफ से उठने वाली पश्चिमी हवाओं ने दक्षिण भारत की ओर से आने वाली हवाओं को रोक लिया। यही कारण है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है।
16 जून से देश में आ जाएगा मानसून
हालांकि, 12 जून से शुरू होने वाली बारिश 16 जून तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश को कवर कर लेगी।