कार्यकर्ताओं व पुलिस में हुई झड़प, ज्ञापन फाड़ भाजपाई हुए रवाना

त्वरीत खबरे /पानी व बिजली संकट को लेकर बीजेपी का हल्ला

जिला मुख्यालय पर सोमवार को भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ पानी, बिजली सकंट सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हजारों की तादाद में जिले भर से कार्यकर्ताओं एवं जिलेवासियो का इस विरोध में समर्थन मिला। पाली सांसद पीपी चौधरी, विधायक ज्ञानचंद पारीक, भाजपा जिलाध्यक्ष मंसाराम परमार ने आक्रोशित रैली को संबोधित किया।

जिले के समस्त भाजपा विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन हुआ। भीषण जल संकट के हालात झेल रहे पाली को सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं देने, बिजली समस्या पर अनदेखी करने बार-बार बिजली कटौती करने, प्रदेश में लगातार बढ़ते क्राइम, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बीजेपी ने सरकार को घेरा और जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस सरकार पर हल्ला बोल, कांग्रेस सरकार को बताया निकम्मी सरकार

ज्ञापन देने के दौरान पुलिस व कार्यकर्ता में झड़प

विरोध प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देने पहुचे कार्यकर्ताओ और महिला जिलाध्यक्ष मनोहर कंवर के साथ पुलिस द्वारा धकामुक्की करने पर कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस के इस रवैए के चलते कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन फाड़ दिया। प्रशासन और एवं राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं, विधायक ने वर्तमान कांग्रेस सरकार को निकम्मी सरकार बता कर जिले की अनदेखी का आरोप लगाया। इस महारैली में हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं व जिले के लोग शामिल हुए।