30 मई 2022
भिलाईनगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत समर केंप का आयोजन किया जा रहा है। खेलबो जीतबो अउ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के उद्देश्य से निगम क्षेत्र के विभिन्न खेल मैदानों में समर केंप चल रहा है जहां बच्चे एवं युवा बड़े उत्साह से शामिल होकर खेल में अपना दमखम दिखा रहे है। महापौर श्री नीरज पाल की पहल पर निगम क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं में खेल को बढ़ावा देने समर केंप का आयोजन किया गया है। भिलाई निगम के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा समर केंप के तहत 30 खेल मैदानों का चयन किया गया है जहां लगभग 11 प्रकार के खेल का प्रशिक्षण कोच द्वारा दिया जा रहा है। समर केंप के शुरू होने से खेल मैदानों में सुबह से खिलाड़ियों की रौनक छाई हुई है। गर्मी की छुट्टी को मजेदार बनाने सुबह 6 बजे से ही मैदान में डट जाते है और कोच के मार्गदर्शन में अपने खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर रहे है। सेक्टर 05 के आदर्श उद्यान में सुबह 5ः30 बजे से बच्चो संग बड़े भी संगीत की धुन पर जुम्बा में शामिल हो रहे है। खेल खेल में नृत्य और वार्मअप करते हुए फिटनेस के लिए बच्चे, युवा और महिलाओं में जबरदस्त हुआ बना हुआ है। निगम प्रशासन द्वारा लॉन टेनिस, क्रिकेट, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, फुटबाल, बॉलीबाल, बास्केटबाल, कराटे, कबड्डी, पिकल बॉल सहित विभिन्न प्रकार के खेल मैदान अलग-अलग खेल के अनुरूप मैदान को तैयार कराया गया है। स्कूल कॉलेज में छुट्टियां चल रही है खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का यह अच्छा मौका है, ताकि निगम क्षेत्र में निर्मित खेल मैदानों में खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिल सके और आम नागरिक भी खेल मनोरंजन का आनंद उठा सकें। खेल गतिविधियांे को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफार्म देने की मंशा से समर कैंप का आयोजन निगम क्षेत्रों में किया जा रहा है, जिससे खेलबो जीतबो अउ गढ़बो नवा भिलाई के उद्देश्य को पूरा करते हुए भिलाई के बच्चे खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बढ़ाने में सक्षम हो। समर कैंप की पूरी गतिविधियों को लेकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी आदित्य सिंह रोजाना सुबह मैदान पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।