पुलिस ने लाखों रुपयों के गांजे की तस्करी

त्वरित खबरे - लाखों के गांजे के साथ गिरफ्तार

 बस्तर 28 मई 2022 

छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर से सफलता हासिल की है। पुलिस ने लाखों रुपयों के गांजे की तस्करी करने वाले एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से लाखों का माल बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार नगरनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की कार में संदिग्ध सामान लेकर ओड़िसा से जगदलपुर की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर नगरनार टीआई बुधराम नाग के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ और ओड़िसा के बॉर्डर क्षेत्र में स्थित धनपुंजी में नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया।

इसी दौरान पुलिस ने ओड़िसा की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार को तलाशी लेने के लिए रोक लिया। कार को रोकने के बाद पुलिस ने उसमें सवार चालक से पूछताछ करते हुए वाहन की तलाशी लेना शुरू किया। तलाशी में पुलिस ने कार से 50 किलो गांजा बरामद किया जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल ही चालक को पकड़ लिया।

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी संदीप जाट निवासी हरियाणा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यह गांजा लेकर हरियाणा बेचने की नीयत से जा रहा था। फिलहाल, पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है