महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर 4 साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

त्वरित खबरे

भिलाई 19 मई 2022

दुर्ग पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चार साल पहले महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद से वह लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता आ रहा है। महिला और उसका पति डर के मारे विरोध नहीं कर पा रहे थे।


कुम्हारी पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने 15 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि कुम्हारी के कंडरका गांव निवासी नोहर साहू (32) पिछले चार सालों से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। महिला ने बताया कि नोहर ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी और उसके साथ जबरदस्ती की। उसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है।

जब उसकी जबरदस्ती दिन पर दिन बढ़ती गई पति और पत्नी ने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचे। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी नोहर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।