पहंदा अ में कूट रचना कर भू माफियाओं द्वारा भूमि की जा रही हेराफेरी
पाटन | पाटन समीप के ग्राम पहंदा अ पटवारी हल्का नंबर 04 राजस्व निरीक्षक मंडल भिलाई 3 तहसील पाटन जिला दुर्ग में स्थित पुराना खसरा नंबर 711/ 5 वर्तमान खसरा नंबर 1998 पर कूट रचना कर भू माफियाओं ने उपरोक्त भूमि को गांव के भोले-भाले किसानों के नाम पर हेराफेरी कर भूमि स्वामी दर्ज करवाकर बीते कई वर्षों से खरीद बिक्री की कार्रवाई कर रहे हैं उक्त भूमि को 17 लोगों के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है इसी तरह खसरा नंबर 711 /4 पुराना एवं वर्तमान खसरा नंबर 1997 पूर्व कोटवारों के वारिसान ओं के नाम भूमि स्वामी दर्ज है किंतु इसके नक्शा एवं रकबा 78 डिसमिल से बढ़कर 1.5 एकड़ हो चुका है जोकि जांच का विषय है क्योंकि रिक्त खाली पड़े जमीन धरसा रोड था जिस पर किसान आना-जाना करते थे एवं आर्डर कोस ( छोटी नाहर नाली) थी जिस पर किसान खेतों में पानी पालने का कार्य करते थे जो कि अवैध प्लाटिंग के चलते पूरी तरह बाधित हो चुका है इसमें भी 11 लोगों का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है शेष जमीन पर अभी भी खरीद बिक्री चल रही है क्योंकि यह जमी राजधानी रायपुर के मुख्य मार्ग में लगी होने के कारण काफी महत्वपूर्ण एवं बेशकीमती है इसका आकलन शासन स्वयं लगा सकते हैं l