भिलाई 10 मई 2022
भिलाई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नेहरू नगर स्थित अंडरब्रिज के शेड में अचानक भीषण आग लग गयी है। इस आगजनी की घटना से शेड जलकर खाक हो गया है। अचानक हुई इस घटना से आस-पास अफरा तफरी मच गयी।
आग इतनी भयानक थी की दूर से ही लपटों से उठने वाला धुंआ दिखाई दे रहा था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल आग पर कंट्रोल पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का काम जारी है।