महबूबा मुफ्ती ने दी BJP को चुनौती, बोलीं- दम है तो ताजमहल, लाल किले को मंदिर बनाकर दिखाएं

त्वरित ख़बरें/

जम्मू कश्मीर की पूर्व CM और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर निशाना साधा है। मुफ्ती ने कहा कि यह लोग मुगलों के समय में बनी हुई चीजों जैसे ताजमहल, मस्जिदें, किलों को बिगाड़ने के पीछे पड़े हुए हैं। इससे कुछ हासिल नहीं होगा। अगर दम है तो ताजमहल, लाल किले को मंदिर बनाकर दिखाएं, फिर देखते हैं कि कितने लोग इस देश को देखने के लिए आते हैं

आज की अन्य बड़ी खबरें...

कुतुब मीनार के बाहर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के लोगों ने किया चालीसा का पाठ, नाम बदलकर विष्णु स्तंभ करने की मांग

यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने अन्य हिन्दू संगठनों के साथ मंगलवार को कुतुब मीनार परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू संगठन महाकाल मानव सेवा के सदस्य कुतुब मीनार के पास विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि कुतुब मीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तम्भ किया जाए। हिन्दू संगठनों का कहना है कि कुतुब मीनार परिसर स्थित मस्जिद के ढांचे पर लगीं सभी मूर्तियां निकालकर इन्हें प्रतिष्ठित किया जाए और वहां पूजा करने की अनुमति दी जाए।

गृह मंत्री का बड़ा बयान, बोले- जल्द ही पूरे असम से AFSPA को हटा लिया जाएगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर अवार्ड' दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के प्रयासों से अधिकांश आतंकवादी संगठनों ने शांति समझौते किए हैं और वह दिन दूर नहीं है। जब पूरा राज्य उग्रवाद और हिंसा से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। बता दें कि AFSPA को असम के 23 जिलों से पूरी तरह और एक जिले से आंशिक रूप से निरस्त कर दिया गया है।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से तेजिंदर बग्गा को राहत, 5 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से दिल्ली के भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 5 जुलाई तक बग्गा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। बग्गा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था