विमान में जमकर चले लात-घूंसे : फ्लाइट में भिड़े पैसेंजर, लैंड होते ही गिरफ्तार,

त्वरित खबरे

नई दिल्ली 07 may 2022

इंगलैंड के मैनचेस्टर से नीदरलैंड के एम्सटर्डम के लिए उड़ान भरने वाली केएलएम एयरलाइंस की एक फ्लाइट में दो ग्रुप के बीच जमकर मारपीट हुई। इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ्लाइट में ये लड़ाई उस वक्त शुरू हुई, जब मैनचेस्टर से शिफोल की आधी दूरी तय हो चुकी थी। वायरल वीडियो में दिख रहा कि दो लोग घुटने के बल बैठे एक यात्री पर मुक्के की बरसात कर रहे हैं। जैसे ही फ्लाइट की लैंडिग हुई सभी 6 आरोपियों को डच एविशन एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

नस्लभेदी टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद

फ्लाइट में मौजूद पैसैंजर्स का दावा है कि लड़ाई की शुरूआत एक नस्लभेदी टिप्पणी की वजह से हुई। लड़ाई के कई अलग-अलग वीडियो जारी हुए हैं। विवाद इतना बढ़ गया था कि बीच-बचाव के लिए कैप्टन को आना पड़ा। वहीं केबिन क्रू सबको सीट पर बैठने के लिए कह रहे हैं। वीडियो में को-पैसेंजर्स की आवाज भी साफ सुनाई दे रही, जिसमें वो बिहेव...ये एक फ्लाइट है। नीचे उतरो जैसी बातें कह रहे हैं।

महिला पैसेंजर ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

उस वक्त फ्लाइट में मौजूद एक महिला पैसेंजर ने सारी घटना का वीडियो बनाया। फिर उसे वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। 45 सेंकेंड के इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही 2 हजार से ज्यादा कमेंट मिला है। कई यूजर्स के लिए ये काफी शॉकिंग है तो किसी ने इस शर्मनाक बताया है। महिला पैसेंजर्स का कहना है कि प्लाइट में बहुत सारे बच्चे भी थे। मैं खुद सदमे में थी कि ये क्या हो रहा है।


                         इस झड़प में एक व्यक्ति घायल हुआ है।


बाकी पैसेंजर्स से केएलएम एयरलाइंस ने मांगी माफी

इस पूरे विवाद के बाद एयरलाइंस की तरफ से बयान जारी किया गया। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि कल मैनचेस्टर से एम्स्टर्डम जाने वाली फ्लाइट केएलएम 1070 में कुछ यात्रियों ने बेहद बुरा बर्ताव किया। कैप्टन और केबिन क्रू ने मिलकर मामले को शांत कराया। घटना में शामिल सभी लोगों को शिफोल हवाई अड्डा पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया। बिना किसी देरी के। हम अपने पैसेंजर और एम्पलॉयी के लिए ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इस घटना से प्रभावित होने वाले सभी यात्रियों से माफी मांगते हैं।