फिलीस्तान में खेत की खुदाई में मिली कनानी देवी की प्रतिमा, इन्हें माना जाता है प्रेम और युद्ध की देवी

त्वरित खबरे /जमीन से मिली 2500 साल पुरानी मूर्ति

फिलिस्तीन/ के खान यूनुस जिले में रहने वाले एक किसान को खुदाई करते हुए देवी की एक प्रचीन मूर्ति मिली है। मूर्ति मिलने के बाद पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मूर्ति करीब 2500 साल ईसा पूर्व पुरानी है। ये मूर्ति कनानी देवी की है, जिन्हें इतिहास में प्रेम और युद्ध की देवी माना जाता था। चूने के पत्थर से बनी इस मूर्ति को फिलहाल गाजा के क़सर अल बाशा म्यूजियम में रखा गया है।

हमें गर्व है हम कनानी धरती पर रहते हैं
गाजा के दक्षिण में खान यूनुस के किसान अबु ईद को ये मूर्ति मिली। मीडिया से बात करते हुए निदाल अबु ईद ने कहा कि संयोग से ये मूर्ति मिल गई। दिन खेत में काफी कीचड़ जमा हो गया था, जिसे धोने के लिए हमने पानी डाला तो मूर्ति हमें दिख गई। पहले हमने सोचा शायद ये कोई कीमती चीज है। लेकिन इसकी ऐतिहासिक अहमियत इतनी ज्यादा होगी, हमें इस बात का अंदाजा नहीं था। अबु ईद आगे कहते हैं- हमें गर्व है कि हम उस जमीन पर रहते हैं, जो प्राचीन कनानी युग से जुड़ी है।

पुरानी सभ्यताएं गाजा के रास्ते करती थी कारोबार
पुरानी सभ्यताओं में कारोबार के लिहाज से गाजा पट्टी काफी अहम माना जाता था। इसी रास्ते से कई सभ्याताओं के लोग कारोबार किया करते थे। गाजा पट्टी की जिस जगह ये मूर्ति मिली है, उसे वास्तव में कनानी बस्ती बताया जा रहा है। देवी की मूर्ति के चेहरे पर सांप के आकार की 22 सेमी ऊंची एक नक्काशी बनी हुई है। सोशल मीडिया पर खान यूनुस में मिली इस मूर्ति को लोग इजराइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच के संघर्ष से जोड़कर देख रहे हैं।

कनानी सभ्यता में फिलीस्तीनी लोग रहते थे
इस पूरे मामले पर हमास संगठन से आने वाले गाजा के पर्यटन मंत्री जमाल अबु रिदा ने बयान देते हुए कहा है- इस मूर्ति के मिलने से ये बात साबित हो गई है कि फिलिस्तीनियों की अपनी अलग सभ्यता और प्राचीन इतिहास है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता। कनानी सभ्यता में फिलीस्तीनी लोग ही रहते थे।