पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा आज : कुल 11541 परीक्षार्थी होंगे शामिल

त्वरित खबरे

रायपुर २४ अप्रैल


व्यवसायिक परीक्षा मंडल की ओर से 24 अप्रैल को पटवारी चयन परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में 34 केन्द्र बनाए गए हैं। पटवारी प्रशिक्षण के लिए 11541 आवेदक परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1.15 बजे तक ली जाएगी।

समन्वय केन्द्र शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर ने बताया कि परीक्षा में परीक्षार्थियों एवं वीक्षकों को परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन की पाबंदी होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को मास्क, फेस कवर के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।