भिलाई २२ अप्रैल
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ हर साल घड़ों की डिमांड भी बढ़ जाती है। इस बार दुर्ग-भिलाई शहर में डिजाइनर घड़ों की काफी डिमांड दिख रही है। इसका कारण है कि पश्चिम बंगाल और राजस्थान की मिट्टी से बने ये विशेष घड़े, देसी घड़ों की अपेक्षा पानी को अधिक ठंडा करते हैं और लगभग दो से तीन साल तक चलते हैं। इन डिजाइनर घड़ों की कई दुकाने दुर्ग नाका ट्रैफिक टावर के पास सड़क किनारे लगाई हैं।
जैसे ही आप भिलाई से नागपुर हाईवे को छोड़कर दुर्ग की ओर बढ़ते हैं, इन डिजाइनर घड़ों की दुकानें दिखने लग जाएंगी। कोलकाता से आए व्यापारी इन घड़ों को लेकर विशेष बातचीत की। बताया कि यह घड़े पश्चिम बंगाल, सिलीगुड़ी और राजस्थान के जोधपुर के मिट्टी से बने हैं। ये डिजाइनर घड़े हैं। इनकी जो डिजाइन है वहीं से बनकर आती है। इन घड़ों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इन घड़ों में पानी सारा दिन ठंडा व फ्रेश रहता है। गर्मी के दिनों में बर्फ और फ्रिज का ठंडा पानी गले को ठंडा तो करता है, लेकिन वह प्यास नहीं बुझा पाता। साथ ही यह पानी सेहत के लिए भी नुकसान दायक है। यही कारण है कि गर्मी के मौसम में मिट्टी के घड़ों की डिमांड कम नहीं होती है।
हर साल घड़ों का पानी पीने का ट्रेंड बढ़ता ही जाता है। इन दिनों गर्मी पूरे चरम पर है तो ऐसे में मिट्टी के घड़ों की डिमांड काफी बढ़ गई है। ऐसे में तरह-तरह की डिजाइनिंग व ट्रेंड के देखने वाले डिजाइनर घड़े पानी को ठंडा करने के साथ ही किचन की शोभा भी बढ़ा रहे हैं।
क्या खासियत है डिजाइनर घड़ों की
राजस्थान और कोलकाता के बने पानी को देसी घड़ों की अपेक्षा अधिक ठंडा करते हैं। इसके साथ ही इनकी लाइफ तीन से चार साल होती है। इनके डिजाइन और पेंटिंग इतने आकर्षक हैं कि किचन की शोभा को बढ़ा देता है। इन घड़ों में नल की टोंटी लगाई गई है और घड़े को ढकने के लिए विशेष ढक्कन भी दिया गया है। इससे बार-बार घड़े के ढक्कन को खोलना नहीं पड़ता और पानी अधिक समय तक ठंडा रहता है। इसके साथ ही ये घड़े सामान्य घड़ों से अधिक मजबूत रहते हैं।
छोटे-बड़े हर साइज में उपलब्ध
मिट्टी के डिजाइनर घड़े छोटे-बड़े हर साइज में उपलब्ध हैं। बाजार में ये घड़े पांच लीटर, छह लीटर, आठ लीटर, बारह लीटर और बीस लीटर की साइज में मिल रहे हैं। इतना ही नहीं ये घड़े थर्मस, टिफिन और गुल्लक की डिजाइन में भी हैं। इन्हें ओवल, राउंड, स्कवेयर शेपस देकर आकर्षक लुक दिया गया है। मिट्टी के इन घड़ों पर फूलों, तितलियां, कॉर्टून कैरेक्टर्स, पत्तियों इत्यादि का पेंट किया गया है। घड़ों की कीमत 200 रुपये से लेकर 750 रुपए तक है।