रथयात्रा महोत्सव कोरोना संक्रमण के कारण सेक्टर 4 जगन्नाथ मंदिर परिसर में ही घूमाकर निकाली जगन्नाथ जी की रथयात्रा

त्वरित ख़बरें - कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष भी रथयात्रा की रश्म अदायगी हुई थी और इस वर्ष भी यही प्रक्रिया दोहराई गई।

भिलाई नगर  / मनजीत कौर रिपोर्टिंग /  सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव का आयोजन एवं  धूमधाम से मनाया जा रहा ,इस  वर्ष 52 वां वर्ष है। हर वर्ष यहां रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष भी रथयात्रा की रश्म अदायगी हुई थी और इस वर्ष भी यही प्रक्रिया दोहराई गई। रथ को मंदिर परिसर से बाहर नहीं निकाला गया और न ही शहर भ्रमण कराया गया। सिर्फ मंदिर परिसर में ही पुजारियों व सेवकों के सीमित उपस्थिति में रथयात्रा विधान पूर्ण किया गया। इस वर्ष भी मंदिर सभागार में ही गुण्डिचा मंडप बनाया गया।