भिलाई १२ अप्रैल २५ मई २०१३ को बस्तर के झिरम घाटी में कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अधयक्ष नन्द कुमार पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल विधायक उदय मुदलियार सहित २९ कांग्रेसी नेता नक्सली हमले में शहीद हो गये थे
नेताओ पर नक्सली हमले की खबर जब दुर्ग में पहुची तब हमले के विरोध में भाजपा काबिज रमन सरकार के विरोध में अय्यूब खान पूर्व अधयक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग जयंतदेशमुख सचिव युवा कांग्रेस जिला कांग्रेस महामंत्री राहुल शर्मा जिला युवा कांग्रेस महामंत्री सिराज अली लोकेश साहू अध्यक्ष ग्रामीण युवा कांग्रेस दुर्ग सहित सैकड़ो युवा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़क में उतर कर पटेल चौक और जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग के समीप प्रदर्शन कर रहे थे , प्रदर्शन दो दिन तक जारी था कांग्रेसी सी एम् रमन सिह और उनके मंत्रिमंडल को नैतिकता दिखाते हुए अपना अपना इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे
दुर्ग शहर बंद करवाया गया
अय्यूब खान ने बताया की पूरा झिरम घाटी घटना कांड को लेकर पुरे देश भर सहित दुर्ग में रमन सरकार को हिट्लरशाही फरमान की वजह से उनके खिलाफ रिपोर्ट करवाई गयी थी तत्कालीन सरकार ने उसको प्रमुख आरोपी बना कर युवा कांग्रेसियो को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय दुर्ग में तोड़फोड़ और आगजनी का मुकदमा करा कर धारा १४,१४८,और ४२७ प्रकरण दुर्ग थाना में दर्ज कराया गया था इसमें न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारेंट जारी कर दिया है , इसमें आज आरोपी कांग्रेसी नेता अय्यूब ने मजिस्ट्रेट गंगा पटेल के समक्ष उपस्थित होकर आत्म्सम्पर्पण किया गया है
अधिवक्ता पंडित अशोक शर्मा , अधिवक्ता गौरी ठाकुर , अधिवक्ता सबा तब्बसुम के तीनो वकीलों के माध्यम से जमानतदार प्रकाशशर्मा लाला के साथ जमानत अर्जी पेश की गयी थी जिसे द्वितिय वयव्हार न्यायधिश गंगा पटेल ने जमानत दी