बीवी और बेटी के साथ सेक्स रैकेट चलाने वाला पकड़ाया !!

त्वरित ख़बरें:-ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार कराने वाले गिरोह के फरार प्रमुख सदस्य को बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया..................

ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार कराने वाले गिरोह के फरार प्रमुख सदस्य को बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। अपनी पत्नी और लड़की के साथ सेक्स रैकेट चलाने वाले राजेश वैष्णव ने कोरबा निवासी एक लड़की को नौकरी का झांसा देकर अपने खिलौने कारोबार में जबरदस्ती धकेल दिया था ! उस लड़की ने बाद में प्रताड़ना से तंग आकर थाने के अंदर जो हर खा लिया था ! तब कहीं जाकर पुलिस की नींद खुली ! तब आनन-फानन में राजेश वैष्णव की पत्नी दुर्गेश्वरी वैष्णव और उसकी बेटी सुमन वैष्णव गिरफ्तार किया गया लेकिन राजेश वैष्णव फरार हो गया था जिसे बिलासपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया गया !

पाप का घड़ा ऐसे फूटा

पिछले महीने सरकंडा क्षेत्र में की रहने वाली दुर्गेश्वरी वैष्णव और उसकी बेटी सुमन को रायगढ़ की रहने वाली युवती(22) से 6 महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान बढ़ाई। युवती ने इन्हें बताया था की उसे नौकरी की जरूरत है। तब दोनों मां-बेटी ने उसे ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाने की बात कहकर बिलासपुर बुला लिया था। इसी दौरान लॉकडाउन के चलते जब ब्यूटी पार्लर बंद हो गया तो दोनों मां बेटी उस युवती पर देह व्यापार के लिए जोर डालने लगे। उससे जबरदस्ती देह व्यापार कराने के बावजूद उसे पैसे भी नहीं दिए जाते थे। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

बेबसी युवती के थाने में जाने के बाद पुलिस हरकत में आई

किसी तरह मां-बेटी की चंगुल से छूटकर युवती तब रात भर बिलासपुर में भटकती रही और फिर सरकंडा थाने में पहुंचकर जहर पी लिया था। बाद में पीड़ित युवती ने पूरे मामले का खुलासा किया। तब उसने बताया था कि, राजेश वैष्णव उससे देह व्यापार कराने सूरत भी ले गया था ! यूपी की शिकायत के बाद 26 जुलाई को दुर्गेश्वरी और सुमन वैष्णव को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कब से राजेश को फरार चल रहा था । उसकी तलाश में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी राजेश वैष्णव 26 अगस्त को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा है, वहां उसकी घेराबंदी कर पुलिस ने उसे धर दबोचा |