दिल्ली में फ्री बस सेवा के लालच में युवक बना युवती ,

त्वरित ख़बरें -कंडक्टर को शक हुआ तो उसने युवक से मास्क हटाने को कहा तब भांडा फूटा ,

नईदिल्ली: दिल्ली में केजरीवाल सरकार अक्टूबर 2019 से महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस दे रही है। लेकिन हद तो तब हो गई जब एक युवक लड़की बनकर बस में सफर करने निकल पड़ा। युवक ने लड़कियों की तरह अपना सिर कपड़े से ढका और चेहरे पर मास्क लगाया था।

कंडक्टर को शक हुआ तो उसने युवक से मास्क हटाने को कहा। युवक लड़की आवाज में ड्राइवर से कंडक्टर की शिकायत करने लगा। लेकिन जैसे युवक ने मास्क हटाया तो दाढ़ी-मुछे वाले लड़के का भांडा फूट गया।

फ्री बस सर्विस पर अब तक 484 करोड़ से ज्यादा खर्च

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस अक्टूबर 2019 से लागू की थी। अब तक 48 करोड़ से ज्यादा महिलाएं दिल्ली में फ्री बस सर्विस का लाभ उठा चुकी है। वहीं, इस योजना में दिल्ली सरकार ने 484 करोड़ रूपए से ज्यादा खर्च किए हैं।