आज का दिन कोई नहीं भुला सकता क्योंकि आज ही के दिन दो साल पहले देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। और उस लॉकडाउन ने लोगों की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया था। उस समय फैली कोरोनावायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन ने सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और प्रवासी कामगारों को प्रभावित किया था। हालाँकि इस दौरान कई बड़े-बड़े स्टार्स ने मदद के हाथ बढ़ाये थे।
इस लिस्ट में पहला नाम आता है सलमान खान का जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान बीइंग हैंगरी नामक एक फूड ट्रक की शुरुआत की थी, जिसके जरिए लोगों तक राशन पहुंचाया गया था। वहीं इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस को एक लाख सैनिटाइजर भी पहुंचाए थे। इसी के साथ ही उन्होंने अन्न दान नाम अभियान की शुरुआत की थी, ताकि जरूरतमंदों तक मदद पहुंच सके। एसे कई सुपरस्टार, हैं जो मदद के लिए सामने आये थे |