इंग्लैंड के मेर्सेसीडे से एक चौकाने वाली घटना सामने आई,

त्वरित ख़बरें - घर की हिफाजत के लिए एक कुत्ते को खरीदकर लाया था,वह कुत्ता परिवार की डेढ़ साल की बेटी को नोच-नोचकर खा गया।

इंग्लैंड  के मेर्सेसीडे  से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है और इस घटना ने सभी के होश उड़ाए हुए हैं।  दरअसल यहाँ पर रहने वाला एक परिवार एक हफ्ते पहले अपने घर की हिफाजत के लिए एक कुत्ते को खरीदकर लाया था। उस समय उनको यह नहीं पता था कि जिस कुत्ते को वह अपने घर की हिफाजत के लिए ला रहा है, वह उस घर के लिए ‘काल’ होगा।  दरअसल सामने आने वाली एक रिपोर्ट को देखा जाए तो खरीदकर लाए जाने के एक हफ्ते के अंदर ही वह कुत्ता परिवार की डेढ़ साल की बेटी को नोच-नोचकर खा गया।

 सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। मिली जानकारी के तहत परिवार के जिस शख्स ने कुत्ता खरीदा था, कुत्ते ने उनकी ही डेढ़ साल की बेटी ‘रे बर्च’ को पहले नोच-नोचकर मार डाला, और उसके बाद उसके मांस को खा गया। केवल यही नहीं बल्कि जब परिवार के लोग बच्ची को बचाने के लिए आए तब कुत्ते ने कई लोगों को बुरी तरह नोच लिया। इस मामले के बारे में पिता ने बताया कि जब वह कुत्ते को खरीदकर लाए थे, तब कुत्ता बार-बार उनकी 17 महीने की बेटी के पास जाता था। ऐसे में उन्हें यह लगता था कि दुलार की वजह से वह उनकी बेटी के पास जाता है।

इसी के चलते उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। हालाँकि एक दिन कुत्ता उनकी बेटी को नोचने लगा, जिससे उनकी बेटी जोर-जोर से चीख रही थी। इस दौरान वह इतनी जोर-जोर से चीख रही थी कि पड़ोसियों ने भी मासूम की चीख सुनी। यह सब होने के बाद सभी लोग बच्ची को बचाने आए लेकिन तब तक कुत्ता कई जगह से बच्ची को काट चुका था। वहीं इसके बाद बच्ची को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।