तुलसी, काली मिर्च और अदरक से दूर होगी ये बड़ी परेशानी,

त्वरित ख़बरें - साइनस की परेशानी से मिलेगी राहत,

नई दिल्ली: मौजूदा दौर में साइनस की समस्या से काफी लोग परेशान हैं. बता दें कि यह समस्या नाक से जुड़ी है और इसके कारण व्यक्ति को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जब किसी व्यक्ति को साइनस की समस्या होती हैं तो लक्षणों के रूप में सिर में तेज दर्द  भी महसूस हो सकता है, जिससे उसके रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक इलाज को अपनाकर आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं. आज का हमारा फोकस साइनस के आयुर्वेदिक इलाज  पर है. हम आपको बताएंगे  कि ऐसे कौन से उपचार हैं जिससे साइनस से राहत मिल सकती है.

साइनस की परेशानी से कैसे पाएं छुटकारा

1. तुलसी से मिलेगी राहत

तुलसी के उपयोग से साइनस की समस्या को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप तुलसी और अदरक का काढ़ा बनाएं और उसका सेवन करें. ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती हैं. इसके अलावा आप चाहें तो तुलसी के पत्तों के साथ अदरक, मिश्री और काली मिर्च को मिलाएं और उबालकर इसका सेवन करें. ऐसा करने से भी राहत मिल सकती है.

2.  काली मिर्च भी असरदार

काली मिर्च के इस्तेमाल से भी साइनस की समस्या को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप काली मिर्च के सूप का सेवन करें. अगर आप चाहें तो काली मिर्च की चाय का सेवन भी कर सकते हैं. ऐसा करने से न केवल बलगम सूख सकती है बल्कि सूजन से भी राहत मिल सकती है.

3. अदरक भी है रामबाण

अदरक के सेवन से भी साइनस की समस्या को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप अदरक की चाय का सेवन करें. इसके अलावा आप चाहें तो अदरक को अच्छे से उबालें और पानी को छानकर उसका सेवन करें. ऐसा करने से साइनस से राहत मिल सकती है.