दुर्ग/ 9 मार्च।नगर पालिक निगम।आज बुधवार डाटा सेंटर में महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगमायुक्त हरेश मडावी की मौजूदगी में और सभापति राजेश यादव,एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,दीपक साहू,हमीद खोखर,भोला महोविया, श्रीमती जयश्री जोशी,श्रीमती सत्यवती वर्मा,सुश्री जमुना साहू, पार्षद मदन जैन,अरुण सिंह,शिवेंद्र परिहार,देवनारायण चंद्राकर,अमित देवांगन, काशीराम कोसरे,काशीराम रात्रे,कमल देवांगन, बृजलाल पटेल,श्रीमती शशि साहू,श्रीमती इंद्राणी कुलेश्वर साहू,श्रीमती बबिता साहू,खिलावन मटियारा,श्रीमती उषा ठाकुर के अलावा अधिकारियों में कार्यपालन मोहन पूरी गोस्वामी,अभियंता आर.के.पांडेय,नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, सहायक अभियंता आर.के. जैन, जितेंद्र समैया,वीपी मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान,उपअभियंता करण यादव,पंकज साहू विकास दमाहे, के साथ बैठक ली। बैठक में निज सहायक आयुक्त मनोहर साहू,निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर भी मौजूद थे।बैठक में लोककर्म विभाग,बिजली विभाग,जलगृह विभाग,स्वास्थ्य विभाग और अमृत मिशन के अधिकारी भी मौजूद थे। महापौर ने चारो विभागों के कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही पार्षदों से सुझाव से जुड़े सुझावों पर अधिकारियों को समय रहते कार्यो की प्रस्ताव तैयार कर बजट में शामिल करने के निर्देश दिए।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने मंगलवार को जोन- 3, वार्ड 14 से 16,57 एवं 58,जोन 4 वार्ड 17 से 22 एवं 59 एवं 60 तक ,जोन 5 वार्ड 29 से 35 तक के पार्षदों और अफसरों की समीक्षा बैठक वार्ड वार से पार्षद से चर्चा करते हुए शहर के वार्डो समस्यों की जानकारी को सुना और आवश्यक निर्देश दिये।महापौर ने कहा पार्षदों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए निराकरण करें अफसर।वहीं अधिकारियों को पार्षदों से मिले सुझावों के आधार पर समय रहते विषयों को तैयार कर लेने के लिए सख्त निर्देश दिए।महापौर ने बताया कि बजट से पहले इसी तरह शहर के सभी जोन के वार्ड वार पार्षदों के साथ बैठक ली जा रही है। इसमें इसी तरह सभी वार्डों के कार्यो की समीक्षा कर बजट के लिए सुझाव ली जा रही है। इस क्रम में आज जोन-टू की बैठक में जोन 1, जोन 4,जोन 5 में आने वाले वार्ड 14 से 16 एवं 57,58, और 17 से 22 एवं 59 60 तक एवं 29 से 35 तक के पार्षदो के साथ। बैठक ली गई।