3 मार्च से 10 मार्च डोर टू डोर सर्वे:

त्वरित ख़बरें - पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण के लिए कल से निगम कर्मचारीयो का घर-घर दस्तक:

दुर्ग। 2 मार्च। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का सर्वेक्षण कार्य किया जाना है, जिसके लिए नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावनी के निर्देशन में कार्य सम्पादन करेगे! कार्य के सुचारू रूप से संपादन करने और सर्वे कार्य के लिए कर्मचारी के साथ सहयोगी तौर पर सुपरवाइजर की भी नियुक्त हो चुके हैं! निगमायुक्त हरेश मंडावी ने इस कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं! इसी तारतम्य में पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के व्यक्तियों का डाटा एकत्रित करने के लिए निर्देश दिए है।डेटा प्रविष्टि के लिए सामान्य जानकारी जैसे मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, वर्ग, जाति, आर्थिक स्थिति, जिला, निकाय, वार्ड, पिन कोड, पता जैसे अन्य जानकारी हासिल करेगे। गौरतलब है कि अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटिफायबल डाटा एकत्रित किया जाना है।दिनांक 3 मार्च से 6 मार्च तक इन वार्डो में पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगो का घर जाकर सर्वे करेंगे निगमकर्मी वार्ड 1,3,5,7,9,11,13,15,17,19,21,23,25,27,29,31,33,35,37,39,41,43,45,47,49,51,53,55,57 के अलावा 59 तक पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगो का सर्वे।

 *-दिनांक 7 मार्च से 10 मार्च तक इन वार्डो में होगा सर्वे*,वार्ड 2,4,6,8,10,12,14,16,18,20,22,24,26,28,30,32,34,36,38,40,42,44,46,48,50,52,54,56,58 के अलावा वार्ड 60 में होगा 7 मार्च से 10 मार्च को पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगो सर्वे।