दुर्ग - जिला दुर्ग सत्र न्यायालय में अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर दुर्ग के अधिवक्ता संघ द्वारा एकदीविसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें प्रमुख रुप से पहली मांग हैं रायगढ़ में एक अधिवक्ता के साथ तहसीलदार द्वारा दुर्वव्यहार किया गया जो की न्यायालय की अवहेलना हैं l जिसके विरोध में दुर्ग अधिवक्ताओं ने आज ये धरना प्रदर्शन किया हैं | अधिवक्ताओं से हुए बातचीत पर उनका कहना हैं हम ये चाहते हैं की जो तहसीलदार हैं उसके खिलाफ कार्यवाही किया जाये और उसको बर्खास्त किया जाये | और जो अधिवक्ता के खिलाफ झूठी FIR हुई हैं उसे शासन वापस ले | इसी प्रकार अधिवक्ताओं की दूसरी मांग ये हैं की देश में अधिवक्ता सुरक्षा लागू तो हैं लेकिन छत्तीसगढ़ को छोड़कर, अधिवक्ताओं ने ये मांग रखी हैं की छत्तीसगढ़ में अधिवक्ता सुरक्षा लागू किया जाये | इसी दो प्रमुख मांगो को लेकर सांकेतिक रूप से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहें हैं l
दुर्ग कोट के सामने आज धरना प्रदर्शन जिला अधिवक्ता संघ