रायपुर। उरकुरा स्थित स्कूल की जर्जर हालत को लेकर बच्चों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल भवन की दीवारों में करंट फैलने का खतरा बताया जा रहा है। वहीं, छत के छज्जे और लेंटर के हिस्से भी टूटकर गिर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्कूल स्टाफ के अनुसार, भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बारिश के दौरान स्कूल परिसर में गंदा पानी भर जाता है, जिससे विद्यार्थियों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दीवारों में करंट का खतरा और छत से गिरते मलबे के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्कूल की बदहाल स्थिति को देखते हुए भवन की मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की जरूरत है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या पर कब ध्यान देता है और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।