भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की मौजूदा परिषद की आखिरी बैठक को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बैठक से पहले पार्षदों का फोटो सेशन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद परिषद की बैठक में शहर के विकास कार्यों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
इस बैठक में विपक्षी पार्षद पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल का हिसाब मांगने की तैयारी में हैं। विपक्ष की ओर से शहर में हुए विकास कार्यों, अधूरे निर्माण कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जा सकते हैं।
वहीं, बैठक में निगम क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। मौजूदा परिषद की यह आखिरी बैठक होने के कारण इसे राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच किन मुद्दों पर बहस होती है।