छत्तीसगढ़। जादू-टोना करने के शक में एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक पर लोहे के बंडे और लकड़ी के पीढ़े से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों को युवक पर जादू-टोना करने का संदेह था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लोहे के बंडे और लकड़ी के पीढ़े से उसके ऊपर कई वार किए गए।
हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले में हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।