छत्तीसगढ़। मितानिनों के कार्यों को प्रोत्साहित करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उन्हें बीपी जांच मशीन और साड़ियों का वितरण किया गया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वाली मितानिनों को सुविधा मिलेगी।
बीपी मशीन मिलने से मितानिनें क्षेत्र में लोगों का रक्तचाप जांचने में मदद कर सकेंगी। वहीं, साड़ी वितरण के माध्यम से उनके योगदान को सम्मानित किया गया। मितानिनें स्वास्थ्य जागरूकता, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के स्वास्थ्य और शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस पहल का उद्देश्य मितानिनों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना है।