तीन दिन उमड़ा जनसैलाब: छत्तीसगढ़ के 26 साल का जश्न, राज्योत्सव मैदान में दिखा उत्साह का अद्भुत नजारा

त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव में तीन दिनों तक लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। राज्योत्सव मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रंगारंग प्रस्तुतियों तथा विभिन्न आकर्षक आयोजनों का आनंद लिया।

तीनों दिनों तक मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ती रही। राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक कला, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों और विकास कार्यों से जुड़ी झांकियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

राज्योत्सव मैदान का विहंगम दृश्य आयोजन की भव्यता और लोगों के उत्साह को बयां करता नजर आया। परिवारों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर छत्तीसगढ़ की स्थापना के गौरवशाली अवसर को उत्साह के साथ मनाया।

तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, विकास और गौरवशाली पहचान की शानदार झलक पेश की।