रायपुर के अमलीडीह क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन विकसित की जाएंगी। इस योजना के पूरा होने से आसपास की 12 कॉलोनियों को एक्सप्रेस-वे से सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
सर्विस लेन बनने से स्थानीय रहवासियों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही एक्सप्रेस-वे पर आने-जाने के लिए लंबा चक्कर लगाने की परेशानी भी कम होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों के आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
इस परियोजना से अमलीडीह और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।