भटगांव में बरगद के पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ: बेरला पुलिस की रेड में 7 जुआरी पकड़ाए, 5,440 जब्त...

त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

बेमेतरा। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बेमेतरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बेरला पुलिस ने ग्राम भटगांव में जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,440 नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को थाना बेरला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भटगांव स्थित पानी टंकी के पास बरगद के पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 7 जुआरियों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनोद कुमार कोशले, बलराज बंजारे, लोकेश साहू, यश श्रीवास, लीलाधर साहू, परमेश्वर भारती और दीपक साहू के रूप में हुई है। सभी के कब्जे से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही नकदी और ताश की गड्डी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का और एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।