अपहरण कर गांजा के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 05 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह पर बसंतपुर पुलिस की कड़ी कार्यवाही
बीयर पिलाने के बहाने बुलाकर प्रार्थी को कार में बैठाया, सुनसान स्थान पर ले जाकर रची झूठे गांजा केस में फंसाने की साजिश
घटना में शामिल 01 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त
प्रकरण के 03 अन्य आरोपी , पुलिस द्वारा सरगर्मी से पतासाजी जारी
👉🏿 थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस की प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही।
👉🏿 प्रार्थी का अपहरण कर गांजा के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर 05 लाख रुपये की मांग करने वाले 01 आरोपी को किया गिरफ्तार।
👉🏿 बीयर पिलाने के बहाने प्रार्थी को बुलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दिया घटना को अंजाम।
👉🏿 आरोपियों द्वारा स्वयं को सायबर पुलिस बताकर कार की तलाशी लेने एवं 20 किलो गांजा मिलने की झूठी बात कही गई।
👉🏿 गांजा के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर 05 लाख रुपये की मांग की गई।
👉🏿 घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन आरोपी के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया।
👉🏿 गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
👉🏿 प्रकरण के अन्य 03 आरोपी , जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
नवीन साहू, पिता गणेश साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी नंदई चौक, फिरंतिन मंदिर के सामने, हाल सृष्टि कॉलोनी गली नं. 01, अटल आवास, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक घटना को शाम करीब 06:30 बजे विक्की पवार द्वारा फोन कर 02 बीयर लेकर भदौरिया चौक आने के लिए कहा गया। प्रार्थी बीयर लेकर डॉमिनोज पिज्जा सेंटर के पास पहुंचा, जहां विक्की पवार अपने साथी नवीन साहू के साथ काले रंग की फॉर्च्यूनर कार में आया और प्रार्थी को अपने साथ कार में बैठा लिया।
इसके बाद विक्की पवार कार को अमोरा तालाब से श्मशान घाट के पास सुनसान स्थान पर ले गया। वहां विक्की पवार ने प्रार्थी के साथ बीयर पी और कुछ देर बाद यह कहकर वहां से चला गया कि वह अभी वापस आता है।
इसी दौरान कुछ समय पश्चात मोटरसाइकिल से सिविल ड्रेस में दो युवक वहां पहुंचे, जिन्होंने स्वयं को सायबर पुलिस का कर्मचारी बताते हुए कार की तलाशी ली तथा कार में 20 किलो गांजा मिलने की झूठी बात कही। आरोपियों ने प्रार्थी को गांजा के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए 05 लाख रुपये देने की मांग की।
डर के कारण प्रार्थी द्वारा अपने परिजनों को फोन कर 02 लाख 50 हजार रुपये लेकर आने के लिए कहा गया। इसी बीच दोनों युवक वहां से चले गए। कुछ समय बाद प्रार्थी के परिजन मौके पर पहुंचे और प्रार्थी को साथ लेकर थाना बसंतपुर पहुंचे, जहां घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 482/2026, धारा 296, 115(2), 351(2), 137(1)(ए), 127(2), 319(2), 140(3), 308(6), 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 84, 86(1) किशोर न्याय अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही
वर्तमान में बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक श्री कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।
थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा घटना के संबंध में प्राप्त तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए घटना में शामिल आरोपी नवीन साहू को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी नवीन साहू द्वारा विक्की पवार के कहने पर घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी नवीन साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में शामिल अन्य 03 आरोपी, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश एवं पतासाजी की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक कौशलेश देवांगन, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर, कुश बघेल एवं आशीष मानिकपुरी की सराहनीय भूमिका रही।
थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
--00--