इंडो-नेपाल ओपन कराटे चैंपियनशिप में राजनांदगांव के खिलाड़ियों का कमाल, 4 खिलाड़ियों ने जीते 6 मेडल...

त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। इंडो-नेपाल ओपन कराटे चैंपियनशिप में राजनांदगांव के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 मेडल हासिल किए। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक महिला महाविद्यालय, सेक्टर-9 भिलाई में किया गया।

कमल कराटे एकेडमी राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते वर्ग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। लव्यांस लहरी ने काता और कुमिते में दो गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वहीं अंशिका वैष्णव ने काता और कुमिते में दो सिल्वर मेडल हासिल किए। केटरियल दान ने काता और कुमिते में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि आकृति वैष्णव ने काता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में अपूर्वा नाथ ने खिलाड़ियों के कोच की भूमिका निभाई, जबकि काजल यादव ने रेफरी के रूप में जिम्मेदारी संभाली। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके अभिभावकों और कराटे परिवार में खुशी का माहौल है।

सभी खिलाड़ी कराटे स्कूल तुलसीपुर के प्रशिक्षक सेंसेई कमल पूजन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और कराटे परिवार के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।