सूखे नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.4 किलो गांजे के साथ उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार
रायपुर | राजधानी में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टिकरापारा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
डीसीपी वेस्ट के निर्देश पर थाना टिकरापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाठागांव बस स्टैंड के पास सुलभ शौचालय के समीप घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीला लोवर और हरा टी-शर्ट पहना एक व्यक्ति काले ट्राली बैग में गांजा लेकर ग्राहक तलाश रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 5.448 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 72 हजार रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सामू माडी पिता मुका माडी उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम टोंडापाली, थाना मलकानगिरी, जिला मलकानगिरी (उड़ीसा) बताया।
आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 924/26 धारा 20बी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम रोबिंसन गुड़िया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और एसीपी आजाद चौक ईशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में की गई।