छत्तीसगढ़ का पहला निजी उपग्रह तैयार, इसरो की मंजूरी का इंतजार, 2027 में होगी लॉन्चिंग...

त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

 रायपुर। अब छत्तीसगढ़ भी अंतरिक्ष के नक्शे पर चमकेगा। राजधानी रायपुर की लूनर स्पेस एजेंसी ने वो कर दिखाया है, जो अब तक किसी ने सोचा भी नहीं था। कंपनी ने प्रदेश का पहला प्राइवेट हाई-रिजॉल्यूशन मल्टीस्पेक्ट्रल सैटेलाइट बना लिया है। इसका इंजीनियरिंग मॉडल तैयार हो चुका है।

 11 वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई

इस प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं कंपनी के सीईओ डॉ. रवि टेम्भरे, जिन्होंने खुद इसरो में ट्रेनिंग ली है। उनके साथ 5 रिटायर्ड वैज्ञानिकों समेत 11 लोगों की टीम ने दिन-रात मेहनत कर इसे तैयार किया है। अब इस मॉडल को फाइनल टेस्टिंग के लिए इसरो मुख्यालय बेंगलुरु भेजा जा रहा है।

 2027 में होगा लॉन्च

कंपनी का प्लान है कि इसरो से मंजूरी मिलते ही 2027 में इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाए। ये सैटेलाइट 550 से 600 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में रहेगा और 3 साल तक छत्तीसगढ़ पर नजर रखेगा।

क्या फायदा होगा छत्तीसगढ़ को?

1.  किसानों को फसल खराब होने से पहले अलर्ट मिलेगा

2.  जंगल और हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा सकेगी

3.  अवैध खनन का पता तुरंत चलेगा

4.  बस्तर में नक्सल ऑपरेशन और बाढ़ जैसी आपदाओं में मदद मिलेगी