श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सांसद विजय बघेल ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना..

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सांसद विजय बघेल ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना...

भिलाई। श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद  विजय बघेल ने अपनी धर्मपत्नी  रंजनी बघेल एवं पुत्रवधू  पल्लवी बघेल के साथ सेक्टर-5 भिलाई स्थित  भद्रेश्वर महाकाल शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मंदिर में पंडित  विजय शंकर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कराया गया। सांसद विजय बघेल एवं उनके परिवार ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का पावन अवसर है। भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही हमारी प्रार्थना है।