दुर्ग, जिले के थाना धमधा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रौंदा चौक से गांजा बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित रेड कार्रवाई की। मौके से आरोपी हिमांसु उर्फ मंसु राम ध्रुवे (22 वर्ष) निवासी नवागांव (छुईहा), थाना धमधा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से 1 किलो 146 ग्राम गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त ₹810 नकद बरामद किया गया। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग ₹56,000 बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 203/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) एवं 27(क) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।