जूता-चप्पल बिक्री की आड़ में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को अंजोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

*जूता-चप्पल बिक्री की आड़ में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को अंजोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

▪️ *चौकी अंजोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया।*

▪️ *जूता-चप्पल बिक्री की आड़ में ग्राम क्षेत्र में अवैध रूप से मसाला शराब का विक्रय किया जा रहा था।*

▪️ *आरोपी के कब्जे से 30 नग देसी मसाला शराब पव्वा एवं बिक्री रकम जप्त की गई।*

▪️ *आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।*

संक्षिप्त विवरण :

चौकी अंजोरा थाना पुलगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 15.06.2026 को कार्यवाही करते हुए आरोपी धुरवाराम बारिया को ग्राम थनोद से ग्राम रसमड़ा मार्ग पर जूता-चप्पल बिक्री करने की आड़ में अवैध रूप से मसाला शराब विक्रय करते हुए पकड़ा गया।

कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 नग देसी मसाला शराब पव्वा तथा बिक्री रकम जप्त की गई। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

▪️ घटना का कारण :

अवैध रूप से शराब विक्रय कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।

▪️ घटनास्थल :

थनोद से ग्राम रसमड़ा मार्ग, चौकी अंजोरा क्षेत्र, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. धुरवाराम बारिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम थनोद, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 30 नग देसी मसाला शराब पव्वा (कुल 5.400 बल्क लीटर) कीमती लगभग ₹3,000/-।

2. बिक्री रकम ₹300/-।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में चौकी अंजोरा थाना पुलगांव के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित सूचना संकलन एवं प्रभावी कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

—0000—