सुशासन तिहार 2026: लाटा पंचायत भवन में 9 जून को समाधान शिविर, 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

त्वरित खबरे ;हर्ष कुमार गुप्ता

बेमेतरा /- सुशासन तिहार के अंतर्गत  जनपद पंचायत बेरला के ग्राम पंचायत लाटा के पंचायत भवन में समाधान शिविर आयोजित किया गया है। ग्राम लाटा कलस्टर में ग्राम खुड़मुड़ी, कंडरका, ढाबा, बेरलकला, भालेसर, लाटा, उफरा, हरदी, सरदा, भटगांव, बावनलाख, अतरगढ़ी, कुरूद, रांका, रवेली, तिवरैया, कठिया, खम्हरिया, टेमरी, किरीतपुर ग्राम पंचायत के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे निर्धारित किया गया है।

समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं से पात्र अनेक हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में प्राप्त आवेदनों का यथासंभव निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने ग्रामीण जनों को शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।