सुशासन तिहार में सीएम साय का सख्त संदेश: नामांतरण-बंटवारे के मामले वर्षों तक लंबित न रहें

त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

बिलासपुर, में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरण वर्षों तक लंबित नहीं रहने चाहिए। रायपुर में अन्य बैठक के कारण मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट ही समीक्षा बैठक में शामिल हुए, लेकिन अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने 120 करोड़ रुपये की लागत से बन रही एजुकेशन सिटी का निरीक्षण भी किया, जहां 500 सीटर नालंदा परिसर, डिजिटल लाइब्रेरी, हॉस्टल, कोचिंग ब्लॉक और स्किल डेवलपमेंट सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता तथा मानसून के दौरान पेयजल और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत रखने के निर्देश भी दिए। वहीं, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह बेवजह आरोप लगा रहा है।