पुलिस चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)...
मोहारा पुलिस और सायबर सेल द्वारा मोटर पंप चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को एक नाबालिग सहित गिरफ्तार कर चोरी गया मोटर पंप एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया है।
कीमती 80 हजार रुपए
प्रार्थी बोलेश्वर वर्मा निवासी ग्राम गाडाभंवर चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके खेत में सिंचाई हेतु लगाए गए टेक्समो कंपनी के मशरूम मोटर पंप को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर चौकी मोहारा में अपराध क्रमांक 301/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा भा0पु0से0 एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपीगण द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपीगण 1. विष्णु यादव पिता देवा यादव उम्र 19 वर्ष पता बापुटोला चौकी चिखली जिला राजनांदगांव 2.युगेश्वर पटेल पिता यशवंत पटेल उम्र 26 वर्ष
3. आसू पटेल पिता संतोष पटेल उम्र 18 वर्ष 4 माह पता दोनों निवासी ग्राम गाडाभंवर चौकी मोहारा जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से टेक्समो कंपनी का मोटर पंप एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 08 BD 0139 जप्त किया गया है। जुमला कीमती 80 हजार रुपए
आरोपियों को दिनांक 28.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।