ज़ीशान सिद्दीकी बने राज्य स्तरीय DISHA (विकास समन्वय एवं निगरानी) समिति के सदस्य...
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय DISHA (District Development Coordination and Monitoring Committee) समिति में ज़ीशान सिद्दीकी को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्य और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
राज्य स्तरीय DISHA समिति एक उच्च स्तरीय सरकारी निकाय है, जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की 101 से अधिक प्रमुख योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करना है। यह समिति विकास कार्यों की समीक्षा कर योजनाओं को आमजन तक बेहतर तरीके से पहुंचाने का कार्य करती है।
भारत सरकार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, ज़ीशान सिद्दीकी को राज्य स्तरीय DISHA समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि समिति की बैठकों में उन्हें आमंत्रित किया जाएगा तथा राज्य के विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
वर्तमान में ज़ीशान सिद्दीकी भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला माइनॉरिटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। संगठन और समाज के प्रति उनकी सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए यह नियुक्ति उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता का सम्मान भी मानी जा रही है।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने ज़ीशान सिद्दीकी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने इसे रायपुर एवं छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया