भिलाई,24 जनवरी 2022:- अत्यंत हर्ष की बात है कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिनांक 20 जनवरी, 2022 को ब्रह्माकुमारीज़ के अंतराष्ट्रीय मुख्यालय शान्तिवन, आबू रोड में आज़ादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर प्रोजेक्ट का ऑनलाइन द्वारा भव्य राष्ट्रीय उद्घाटन किया।
भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता,देशभक्ति गीत प्रतियोगिता,देशभक्ति कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
इन सभी प्रतियोगिताओं में विश्व के पांचों महाद्वीपों में विस्तारित सेवाकेन्द्रों से ब्रह्माकुमार भाई-बहनें बड़ी संख्या में भाग लेंगे और उसकी एंट्री दिनांक 31 जनवरी, 2022 तक इस दिए गए लिंक पर अपलोड करेंगे।
https://amritmahotsav.nic.in/competitions.htm
26 जनवरी के उपलक्ष्य में देशप्रेम पर रंगोली बनाई जा सकती है, और उसे अच्छी क्वालिटी में फोटो क्लिक,
देशभक्ति गीत, कविता लिखकर उसे अपलोड करना है।
आपके एंट्रीज़ को सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा और चयनित प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी www.brahmakumaris.com/amritmahotsav पर प्राप्त कर सकते है।