जिला सर्व यादव के पदाधिकारियों ने खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव और समाज के प्रदेश अध्यक्ष के साथ पद्मश्री फूलबासन यादव के निवास स्थान जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा अपहरण की घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मिडिया को संबोधित करते हुए रामकुमार यादव ने देश की लाखों महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में अनवरत कार्य करने वाली फूलबासन यादव को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने की माँग की। उन्होंने कहा कि फूलबासन छत्तीसगढ़ प्रदेश से नहीं पूरे देश की बेटी है और शासन द्वारा शीघ्र ही उनकी सुरक्षा के प्रबंध किये जाने चाहिए। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक द्वारकाधीश यादव ने कहा कि पद्मश्री फूलबासन यादव जैसे व्यक्ति का दिन दहाड़े अपहरण हो जाना अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यादव को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इसके पूर्व सर्व यादव समाज राजनांदगाँव के पदाधिकारियों ने विधायकद्वय द्वारकाधीश यादव और रामकुमार यादव से सर्किट हॉउस में सौजन्य मुलाकात कर समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए जोर दिया। साथ ही पद्मश्री फूलबासन यादव की सुरक्षा के लिए पहल करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने उक्त दोनों विधायकों के साथ नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव को स्मृति चिन्ह भेट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सर्व यादव समाज के पदाधिकारी राजेंद्र यादव, उपेंद्र यादव गरीबाराम याद, कंशु यादव मन्ना यादव, नरेंद्र यादव, भोला यादव, विनोद यादव बंटी, रितेश यादव, सुदेश यादव, हरीश यादव, अमन यादव, राजेश यादव, पार्षद मनोहर यादव, मदन यादव पार्षद शेखर यादव, तीरथ यादव, बोधन यादव सहित बड़ी संख्या में स्वजातीयजन उपस्थित थे।